
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चंदौली थाना अलीनगर क्षेत्र स्थित गोधना नहर में एक युवती का शव मिलने की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार, 8 जुलाई 2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र के गोधना नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।





