
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भारत सरकार की भिक्षावृत्ति मुक्त काशी योजना के तहत बुधवार को वाराणसी पोस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति में संलिप्त 35 लोगों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना घर आश्रम, सामनेघाट भेजा गया।अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव एवं उपनिरीक्षक राम कवर ने किया।
उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, शिवेंद्र नारायण राय, कांस्टेबल मनोज पाल, वीरेंद्र, अरविंद कुमार, मोहित, विश्राम मीणा, महिला कांस्टेबल प्रीति, सपना, नेहा मीणा, मीना रेखा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान में अपना घर आश्रम की ओर से पूजा श्रीवास्तव, एंबुलेंस चालक मिथिलेश गुप्ता, महिला सेवा साथी लक्ष्मी यादव, होमगार्ड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा चाइल्डलाइन के विशाल कुमार सिंह ने भी सहयोग किया।
संयुक्त टीम ने वाराणसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अभियान चलाकर 29 पुरुष, 4 महिलाओं एवं 2 किन्नरों सहित कुल 35 लोगों को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया। सभी का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें एंबुलेंस और नगर निगम के वाहन से अपना घर आश्रम, सामनेघाट भेज दिया गया, जहां उनके पुनर्वास एवं आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के तहत ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करना, उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना तथा रेलवे स्टेशन परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखना है।





