
- रिपोर्ट: पंकज झा✍️✍️
वाराणसी। गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध घाट तक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए।

यह अभियान नगर निगम के परिवर्तन दल की टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें देश दीपक द्विवेदी, अनिल कुमार और विक्की प्रजापति मौजूद रहे। साथ ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी और निरीक्षक रवि सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




