
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न शिकायतें पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनका पुलिस उपायुक्त नगर ने स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस पहल से आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।





