
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, थाना सिगरा पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 02/06/2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा क्षेत्र के मालगोदाम के पास पेड़ के नीचे चल रहे सार्वजनिक जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
मौके से पुलिस ने ₹2790 नकद तथा दो गड्डी ताश के पत्ते बरामद किए। सभी के खिलाफ मु0अ0सं0 0228/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ के निवासी शामिल हैं, जिनकी उम्र लगभग 29 से 64 वर्ष के बीच है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में जुआ खेलते हुए लोगों को मौके से रंगे हाथ पकड़ा गया।





