
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सदर बाजार, कैंट स्थित मां काली मंदिर में वार्षिक पूजा महोत्सव का आयोजन 30 और 31 मई 2026 को किया जाएगा। मां काली माता पूजा समिति ने सभी भक्तजनों को कार्यक्रम में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया है।
दो दिवसीय होगा आयोजन
समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 30 मई शनिवार को रात्रि 8 बजे से भव्य देवी जागरण का आयोजन होगा। वहीं 31 मई रविवार को सायं 5 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा। दोनों कार्यक्रम मां काली मंदिर, सदर बाजार-कैंट, अयोध्या में संपन्न होंगे।
आदिशक्ति की कृपा से हो रहा आयोजन
निवेदक झिन्कू बाबा ने बताया कि माता आदिशक्ति की कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की वार्षिक पूजा के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।



