
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ में जिला कोर्ट के आसपास बने अवैध चैंबरों और दुकानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक करीब 240 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कई चैंबर और दुकानें तोड़ी गईं, जिसका कुछ वकीलों ने विरोध भी किया। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
नगर निगम के अधिकारी पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, ताकि कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।




