
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चंदौली थाना बबुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को ग्राम भैसही में खेत में बकरी चराने के दौरान हुए विवाद में वादी पक्ष के वृद्ध विभूति पर कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में थाना बबुरी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 16 मई 2026 को कमती पुलिया के पास से दो अभियुक्तों—लालब्रत और हरिश्चन्द्र उर्फ टुनटुन—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा सहित थाना बबुरी के कई उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।




