
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
Lucknow: Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा के बाहर चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के पोस्टरों पर “निशाने पर लोकतंत्र” और “लोकतंत्र बना लूट तंत्र” जैसे नारे लिखे दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विधानसभा के बाहर बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेज दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके में सतर्कता बरती गई।
सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की मांग उठाई।





