
- रिपोर्ट: सत्या राय
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है।
वीडियो के माध्यम से सिपाही ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।





