
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर के विराम खंड चौकी क्षेत्र स्थित ग्वारी चौराहे के बगल नशेबाजी का वो समा दिखेगा, जहां आने-जाने वालों को शर्म आ जाएगी, पर विराम खंड चौकी की पुलिस खामोशी की तरह अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का दिखावा दिखाती रहेगी…..
जहां एक तरफ पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कानून व्यवस्था सुधारने के लिए, वहीं कानून व्यवस्था खराब करने वाली विराम खंड चौकी की पुलिस, कहां कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को मजबूत रख पाएगी। खुलेआम शराब का सेवन और आसपास के वातावरण जो की पार्क और सोसाइटी से संबंधित है, को दूषित कर रहा है और यह स्थान शराबियों से भरा मिलेगा….
मजाल है विराम खंड चौकी की पुलिस की, कि ऐसे स्थान पर जाकर कार्यवाही कर दें या शराब के सेवन को रोक पाएं। ऐसे पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है, फिर भी चौकी पर बने हुए हैं। हालांकि इस मामले की जानकारी पहले से विराम खंड चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है आखिरकार क्यों नहीं कार्यवाही करती विराम खंड की पुलिस..?
या तो फायदा छुपा है या हिम्मत नहीं….





