
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति के पांचवें चरण के द्वितीय फेज में आज पुलिस लाइन सभागार जनपद अयोध्या में प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने उपस्थित छात्राओं, पुलिस कर्मियों, समाज सेविकाओं तथा विभिन्न सेवाओं में चयनित महिला अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि समाज की सबसे निचली पायदान पर खड़ी महिलाओं, जो कि अपने सामाजिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रही हैं, के उत्थान के लिए समेकित रूप से प्रयास करें. यदि वहां पर शासन की योजनाओं, पुलिस की सहायता पहुंचने लगेगी तो समाज अपने आप ही सशक्त होगा. उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को अयोध्या पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर संज्ञानित किया जाता है और उनकी सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराया जाता है साथ ही साथ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाती है.
मिशन शक्ति की सफलता इस बात पर निर्धारित होती है कि महिलाएं थाने आने में किसी प्रकार का संकोच अनुभव न करें तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी रूप से निराकरण हो. इसीलिए प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं जहां पर जिम्मेदार महिला अधिकारी 24 घंटे उपस्थिति रहती है. महिला संबंधी अपराधों में न्यायालय द्वारा भी लगातार अपराधियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रभावी पैरवी की सहायता से दंडित किया जा रहा है भविष्य में इसमें और गति लाई जाएगी.
कार्यक्रम के के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा निम्न महिलाओं को सम्मानित किया गया.
-1. सुश्री सोनम यादव. 2024 पीसीएस परीक्षा में उपजिलाधिकारी पद पर चयनित.
-2. सुश्री अनामिका मिश्रा. 2024 पीसीएस परीक्षा में उपजिलाधिकारी पद पर चयनित
-3. सुश्री स्नेहिल श्रीवास्तव. 2024 पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित.
-4. सुश्री सुप्रिया यादव. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित.
-5. सुश्री साक्षी पटेल. उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में कामर्शियल टैक्स अफसर पद पर चयनित
-6. सुश्री अंशिका पाठक. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयनित
इसी क्रम में समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं श्रीमती भारती सिंह, श्रीमती कविता मिश्रा, श्रीमती नीलम शुक्ला, श्रीमती प्रीति मौर्या, श्रीमती एकता सिंह, महिला राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुम लता को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक संजीता विश्वास , आरक्षी जयललिता, आरक्षी बीना, आरक्षी किरण यादव, आरक्षी साक्षी जायसवाल, आरक्षी स्वप्न लता सिंह, आरक्षी प्रियंका चौहान, आरक्षी नीलू शर्मा, आरक्षी अनुष्का साहू, आरक्षी ज्योति सिंह को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन समेत मिशन शक्ति से जुड़े सभी पुलिस कर्मचारी, समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी द्वारा किया गया.




