
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंक्शन पर आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए एक अहम अभियान चलाया गया। उत्तर रेलवे द्वारा नगर निगम वाराणसी की टीम के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की गई, जिसमें स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर कुल 6 आवारा पशुओं को पकड़ा गया, जिन्हें सुरक्षित रूप से नगर निगम टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

यह अभियान इसलिए आवश्यक था क्योंकि कई बार आवारा पशुओं के ट्रैक पर आ जाने से रेल परिचालन प्रभावित होता है, वहीं रेल कॉलोनी क्षेत्रों में इनके घूमने से बच्चों और महिलाओं के घायल होने का खतरा भी बना रहता है अभियान में रेलवे की ओर से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, अमित कुमार और प्रभात कुमार मौजूद रहे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल की ओर से एएसआई शिव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

नगर निगम टीम में अमरनाथ द्विवेदी, ड्राइवर अशोक और पशु पकड़ने वाली विशेष टीम शामिल रही। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा, सुविधा और रेल संचालन की संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।




