
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्रीष्मकाल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05047/05048 बनारस–कोलकाता–बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
यह विशेष ट्रेन बनारस से 14, 21 और 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को तथा कोलकाता से 15, 22 और 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कुल 3 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
05047 बनारस–कोलकाता स्पेशल सुबह 10:45 बजे बनारस से रवाना होकर वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होते हुए अगले दिन सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुँचेगी।
वापसी में 05048 कोलकाता–बनारस स्पेशल कोलकाता से सुबह 08:25 बजे चलकर वही मार्ग तय करते हुए अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुँचेगी।
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच और 02 जनरेटर सह लगेज यान सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन का यह कदम गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





