
समाचार टूडे वाराणसी
वाराणसी:भेलूपुर थाना क्षेत्र से यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने एक फर्जी आर्मी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पांडेय के रूप में हुई है, जिसे ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी से पकड़ा गया। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र, दो पैन कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह खुद को आर्मी अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व गतिविधियों की जांच की जा रही है।




