
समाचार टूडे वाराणसी
वाराणसी रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है।
आजमगढ़ → बान्द्रा टर्मिनस (05183): 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार, आजमगढ़ से 23:15 बजे प्रस्थान।
बान्द्रा टर्मिनस → आजमगढ़ (05184): 6 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बान्द्रा टर्मिनस से 10:45 बजे प्रस्थान।
मुख्य स्टेशनों से समय: मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जं., गोविन्दपुरी, टूण्डला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बोरीवली।
कोच संरचना: कुल 20 कोच – जनरेटर/लगेज यान 1, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी 8, शयनयान 8, साधारण द्वितीय/साधारण कुर्सीयान 2, एल.एस.एल.आर.डी. 1।
यात्रियों के आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए यह विशेष गाड़ी संचालित की जा रही है।



