
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन.कोलान्ची पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अरूण कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी जीआरपी जंघई मय उ0नि0 सुखबीर सिंह मय हमराह का0 अभिनीत द्विवेदी व आरपीएफ के ASI राकेश कुमार सिंह , आरपीएफ सीआईबी , का0 रोहित सिंह आरपीएफ पोस्ट वाराणसी के साथ रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नं0-09 से पूर्व की तरफ काशी साइड जिन्हे साथ लेकर बाद चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु रोकथाम जुर्म जरायम तलाश करता हुआ पूर्वी छोर (कैण्ट की तरफ) जा रहे थे कि वाराणसी जं0 नेम पट्टिका के पास रेल की पटरी के किनारे एक व्यक्ति दिखाई दिया शक बदमास होने के आशंका पर पुलिस बल के द्वारा पकड लिया गया।
पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सरवन उर्फ कुश पुत्र भुआल गुप्ता निवासी भरौली थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त सरवन उर्फ कुश उपरोक्त के पास से चोरी की एक अदद मोबाइल VIVO कम्पनी रंग सिल्वर रंग बिना सिम के जिसका IMEI NO 863968067705396, 863968067705388 जो मु0अ0सं0 322/25 धारा 305 (सी) बीएनएस से सम्बन्धित है बरामद हुआ।
अभियुक्त सरवन उर्फ कुश उपरोक्त को मय चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग उपरोक्त में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


