
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। 2nd काशी कप ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन को मां सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज, चांदपुर में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल एवं जे.के.एस. स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए और विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल शोतो-काई कराटे एसोसिएशन ऑफ वाराणसी से संबद्ध खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न जनपदों से आए लगभग 150 से 200 खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक और 7 रजत पदक हासिल किए।
कुमिते वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
2-A प्रीथा पाण्डेय, 3-A अनन्या पटेल, 2-A शान्वी, 7-A वैष्णवी राय, 6-B आराध्या राय, 9-B आस्था पाण्डेय, 5-A अनुज यादव, 2-A आयुष यादव, 4-A मयंक कुमार, 4-A वरुण राजपुरोहित, 6-A देवांशी सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी
3-A आयांशी सिंह, 3-A आराध्या वर्मा, 6-A आरोही सर्वा, 7-A वैष्णवी राय (काता), 7-A दृष्टी कुमारी, 5-A आदित्य कुमार, 5-A अनुज यादव (काता) ने रजत पदक प्राप्त किए। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, सीनियर एवं जूनियर समन्वयक मिस सत्य प्रिया एवं अशिम घोषाल, तथा टी.एस.के.एफ.आई. के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों एवं विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक श्री जयपाल कुमार सोनकर को सम्मानित किया। साथ ही सभी बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखने और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिसने विद्यालय को राज्य स्तर पर गौरव दिलाया।





