
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सारनाथ स्थित शिवम पैलेस में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार प्रेस क्लब के आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक (काशी क्षेत्र) सुजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं। वे सरस्वती के साधक होने के साथ-साथ कड़ी मेहनत और निष्ठा से सूचनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
सुजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर उनके निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब एक सशक्त संगठन के रूप में पत्रकारों के हितों की रक्षा कर रहा है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा।अति विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ की पुत्री एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सबसे जागरूक और जिम्मेदार कौम हैं। पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश का एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है, जो निरंतर जनहित की सूचनाओं को समाज तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने भी पत्रकारों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में संगठन की ओर से मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बाबा काशी विश्वनाथ का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह ‘सोनू’, संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, पूर्वांचल संयोजक आकाश यादव, वाराणसी जिला अध्यक्ष पवन पांडे, भदोही जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे, चंदौली जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मऊ जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जौनपुर जिला संयोजक विवेक सिंह राजपूत सहित कई जनपदों के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।





