
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: आटा मिल कंपनी से फर्जी बिलों के जरिए करीब 03 करोड़ रुपये की जालसाजी कर गबन करने वाले अभियुक्त अरविन्द कुमार केशरी को थाना कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में की गई।
वादी नितिन मित्तल (फर्म: फ्लोर मिल गनपतराय केवलराम एग्रोगेट एलएलपी) की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अभियुक्त लंबे समय से फरार था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में व0उ0नि0 रामकेवल यादव, उ0नि0 अभिषेक सिंह, का0 राजू शाह एवं सर्विलांस सेल के का0 बृजेश की टीम ने साइबर सेल की मदद से अभियुक्त को मोहनिया (कैमूर), बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
Views:0





