
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: श्रीमान पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.12.2025 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अवैध चाइनीज मांझा बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार मकान संख्या C-7/292, सेनपुरा, थाना चेतगंज, वाराणसी स्थित बबलू जनरल स्टोर में अवैध रूप से चाइनीज मांझा चोरी-छिपे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दुकान पर मौजूद व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपकाने लगा।





