
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। निराश्रित सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिक्रमा मार्ग स्थित सिविल लाइन करम अलीपुरवा मोड़ पर सेवा कैंप लगाया गया। कैंप में श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई तथा दिन-रात सेवा प्रदान की गई।
संस्थान के अध्यक्ष रवि मौर्य ने बताया कि निराश्रित सेवा संस्थान समाज के आपसी सहयोग से सेवा कार्य करता रहता है और सभी लोगों को भी सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।

उपाध्यक्ष अजय मौर्य ने जानकारी दी कि सेवा कैंप में प्रमुख रूप से सुभाष मौर्य, अरुण, प्रेम, संजय, ज्ञानेंद्र बाजपेई, अमित कुमार, श्याम बाबू, सचिन, मुन्ना, विदेशी, अर्पित, अरविंद यादव, लल्लू, प्रदीप मौर्य, अंजन साहू, विवेक शर्मा, गौरी शंकर, हसित मौर्य, पान्या मौर्या, विशाल, राहुल, शुभम राजभर समेत कई सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई।



