
- वाराणसी रिपोर्ट अजय सोनकर
- वाराणसी। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र दालमंडी में बुधवार से सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। क्षेत्र में कई थानों की पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक टीमें तैनात की गई हैं।
चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से पहले पुलिस ने पूरे क्षेत्र में मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कार्य में बाधा डालने या विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि ‘सड़क चौड़ीकरण शहर के विकास से जुड़ा कार्य है, इसे किसी भी हालत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।’ वहीं एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि ‘प्रशासन लोगों से सहयोग की अपील करता है, किसी को भी अवैध अतिक्रमण के कारण परेशानी नहीं होने दी जाएगी।’



