
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना।

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक-एक करके सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सीएम योगी ने फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और धैर्य के साथ बातचीत की, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास और बढ़ा। जनता दर्शन कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित किया गया, जो सीएम योगी की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




