
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश जी मंदिर के सामने श्री राज राजेश्वरी केला माता मंदिर में इस बार 11वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अगस्त 2025, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे मां भगवती के विशेष हवन से होगा। इसी दिन रात्रि में भक्तिमय वातावरण में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
अगले दिन 31 अगस्त 2025, दिन रविवार को मां भगवती के छप्पन भोग के भव्य दर्शन कराए जाएंगे। इसी अवसर पर भक्तों के लिए महाप्रसादी वितरण होगा।
इसके साथ ही शाम 6:00 बजे से मां भगवती की भव्य महा आरती संपन्न कराई जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर प्रबंधन समिति ने नगर व आस-पास के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।





