
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के थाना विकास नगर क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी पुलिया स्थित जनप्रिया कॉम्प्लेक्स में एक बार फिर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी स्थान का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस के द्वारा पार्लर को कुछ दिनों के लिए बंद करवाया गया था। लेकिन कुछ समय की खामोशी के बाद अब दोबारा फिर से वही जिस्मफरोशी का गोरखधंधा फिर से धड़ल्ले से फलफूल रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मसाज पार्लर के अंदर किस तरह जिस्मफरोशी का “रेट” तय किया जा रहा हैं और कम उम्र की युवतियों के माध्यम से देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में एक अधिवक्ता की भी संलिप्तता पाई जा रही है, जो इस अवैध धंधे को कानूनी संरक्षण देने का प्रयास कर रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार को विकास नगर पुलिस की मौन स्वीकृति प्राप्त है। पार्लर की संचालिका पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रह चुकी है।





