
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के महानगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी कुलदीप उर्फ ‘ढेला’ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। यह मुठभेड़ सौमित्र वन, अकबरनगर के पास अयोध्या रोड पर हुई।
पुलिस के मुताबिक, बदमाश कुलदीप और उसके साथी भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मुठभेड़ के दौरान कुलदीप के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने महानगर क्षेत्र में बुद्धबाजार के दौरान दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
About The Author
Views:0





