
- रिपोर्ट: अमित शर्मा
मथुरा: बांके बिहारी कॉरीडोर की लड़ाई अब मंदिर की सीढ़ियों से निकल कर स्वामी हरीदास के चरणों तक जा पहुंची है। शुक्रवार को बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी, व्यापारी परिवार की महिलाओं संग स्वामी हरीदास जी को माला पटका पहनाकर पूजन किया और खुलेआम सरकार के कॉरिडोर प्रोजेक्ट को ‘राक्षस’ कह डाला।
मथुरा-वृंदावन के इस आंदोलन ने साफ कर दिया है कि भले ही सरकार ने ट्रस्ट गठन की अधिसूचना जारी कर दी हो, लेकिन ब्रजवासियों के लिए ठाकुर जी की मर्जी ही अंतिम है। वृंदावन कोरिडोर के नाम से ही गूगल पर इस मुद्दे की चर्चा जोरों पर है। और गोस्वामी समाज के साथ साथ स्थानीय व्यापारी समाज की महिलाओ द्वारा लगातार मंदिर के चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
लोगो का कहना है मर जायेंगे लेकिन सरकार के इस फैसले को न कबुल करेंगे न कोरिडोर बनने देंगे सरकार की नजर मंदिर पर आने वाले चढ़ावे पर और कोरिडोर की जरूरत स्थानीय और आम लोगो को नही केवल वीआईपी लोगो के लिए है जो सीधे गाड़ियों से मंदिर तक आना चाहते हैं कोरिडोर वृंदावन के सरुप को बिगाड़ देगा और कुंज गलियों को उजाड़ देगा इसे हम बर्दास्त नहीं करेंगे।





