
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण को पत्र भेज कर कावड़ यात्रा के दौरान कानून का पूर्ण पालन पालन कराए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि डीजीपी राजीव कृष्ण ने कावड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुगम संचालन के लिए अभूतपूर्व प्रबंध का दावा किया है, लेकिन इसके विपरीत पिछले दिनों कई जिलों में कावड़ यात्रा में शामिल लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
इन घटनाओं में पुलिस प्रशासन ने कोई विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की और पीड़ित पक्ष की सुनवाई करने की जगह उपद्रव करने वाले व्यक्तियों को ही “समझा बुझा कर” मामले को रफा दफा कर दिया।
अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को कावड़ यात्रा में शामिल लोगों द्वारा अपराधिकृत कृत्य के मामलों में बिना राग द्वेष और भय के कार्रवाई करने निर्देश देने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि इसके विपरीत तथ्य सामने आने पर आजाद अधिकार सेना द्वारा राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया के रूप में व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई मांगते हुए इस संबंध में विधिक कार्यवाही की जाएगी।





