
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वारा भेजे गए गैंगस्टर चार्ट की जांच में पता चला कि बाजार खाला के दरियापुर निवासी अमित वर्मा ने एक गिरोह बनाया था।
ये सभी अपनी सौख के लिए लूटपाट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
20 जून को इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गुरुवार को पुलिस ने काकोरी के मुजफ्फरनगर चौधरी खेड़ा निवासी नवीन राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नवीन राजपूत के खिलाफ बंथरा के अलावा उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। और जल्द ही पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।





