
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुजफ्फरनगर के शिव चौक इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब एक बाइक कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से टकरा गई। टक्कर के बाद कांवड़िए उग्र हो गए और मौके पर ही बाइक में जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया। हालांकि, कांवड़ियों की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात तनावपूर्ण बन सकते थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला बिगड़ने से बच गया।
About The Author
Views:0





