
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बलरामपुर: हिंदू लड़कियों को लव जिहाद धर्म परिवर्तन कराने वाला घेरे में आया जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अब ED छांगुर बाबा के सिंडिकेट से जुड़े दो दर्जन बैंक खाते और 6 विदेशी खातों की जांच करेगी। मंगलवार को ही एक कार्रवाई में छांगुर के मकान पर बुलडोजर भी चला।
धर्मांतरण के आरोपों में घिरे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बाबा और उसके नेटवर्क से जुड़े दो दर्जन घरेलू और छह विदेशी बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही बाबा और उसके करीबी सहयोगियों की संपत्तियों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।





