
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: समाधान दिवस के अवसर पर, हाथरस के सिकंद्राराऊ तहसील परिसर में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पिलखुन और पीपल के पौधों का रोपण किया।
“पेड़-पौधे सिर्फ हरियाली नहीं, जीवन की सांस हैं।
ये हमें शुद्ध वायु, संतुलित वर्षा और पृथ्वी की ताकत देते हैं।”

यह पहल, “मां की ममता और धरती की ममता — दोनों की रक्षा का माध्यम है।”
जिलाधिकारी ने अपील की — “अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाएं…और उसकी देखभाल ऐसे करें जैसे मां की यादों की करते हैं।”





