
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। मौसम विभाग ने आज शिमला समेत पांच जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है और अलर्ट जारी किया है।
शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन पर डंगा गिरने से पांच भवन खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं चंबा जिले में एक मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मंडी जिले में बादल फटने की घटना के बाद लापता एक और व्यक्ति का शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अब भी 57 लोग लापता हैं।
प्रदेशभर में हालात बेहद चिंताजनक हैं। अब तक 246 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है, लेकिन मौसम की मार लगातार मुश्किलें बढ़ा रही है।
About The Author
Views:0





