
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरठिया निवासी रामानंद यादव, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं, शहीद पथ के किनारे उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वे सवारियाँ भर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अचानक तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर उनमें से एक हमलावर ने रामानंद यादव पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए पीड़ित पहुंचा थाने हमलावरों के खिलाफ दी तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
About The Author
Views:0





