
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गोरखपुर: रविवार को झमाझम बारिश के बीच भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर पहुंचीं। उनके आगमन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेना के एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बारिश के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत में कोई कमी नहीं रही। सेना के एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पहले से ही मुस्तैद था, और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू का गोरखपुर दौरा विभिन्न कार्यक्रमों और शिलान्यास समारोहों को लेकर है, जिसमें वे जनता को संबोधित भी करेंगी। उनके आगमन से गोरखपुरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां किन्नर से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस हिरासत में वीवीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं।





