
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत सारनाथ पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 0354/2026 से संबंधित आरोपी सुधीराम पुत्र स्व. मक्खूराम, निवासी बरियासनपुर डोमनपुर, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र करीब 58 वर्ष को 25 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे लेढ़ूपुर आशापुर सेंट जॉन्स तिराहा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर फर्जी खतौनी तैयार करने, बंजर भूमि को अपने नाम दर्शाकर उसे बेचने के नाम पर रुपये लेने तथा रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





