
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: वजीरगंज थाना क्षेत्र के तंजीवुल मुखातिब मदरसे में “मिशन शक्ति 5.0” के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी, एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने मिलकर बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, महिलाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। UP COP ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। इसके अलावा, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मौके पर दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ावा देना था। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति संकल्प को फिर से दोहराया गया।
About The Author
Views:0





