
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लिखित पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों व छात्रों ने भाग लिया। समारोह के दौरान पुस्तक की विषयवस्तु और इसके सामाजिक महत्व पर भी चर्चा की गई।




