
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लोहिया अस्पताल से हटाए गए 240 सुरक्षा गार्डों ने समायोजन की मांग को लेकर शुक्रवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। गार्डों को एक सप्ताह के भीतर पुनः समायोजित करने का प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
निराश गार्ड जब प्रशासनिक भवन पहुंचे तो उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। इसके विरोध में सभी गार्ड अस्पताल के गेट नंबर 3 पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गार्डों का कहना है कि जब तक उन्हें नौकरी पर वापस नहीं लिया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
About The Author
Views:0





