
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राज्य के 75 जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा भवनों के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत कुल 15 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।
लखनऊ स्थित शिक्षा भवन में भी बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
About The Author
Views:0





