
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 1912, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए ट्रांसफॉर्मरों के आसपास की क्षतिग्रस्त फेंसिंग को तत्काल ठीक कराया जाए। अध्यक्ष ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उनका यह निर्देश उपभोक्ता सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
About The Author
Views:0





