
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने क्षेत्रवासियों को सूचित किया है कि वह कल, दिनांक 21 मई 2025 (बुधवार) को जिला भाजपा कार्यालय, उन्नाव में जनप्रतिनिधि कार्यालय दिवस के तहत दिवस अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक पूर्वाह्न 11:00 बजे से कार्यालय में पहुंचकर अपनी जनसमस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सीधे उनसे साझा कर सकेंगे।
शकुन सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि “आपकी भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।”
📍 स्थान: जिला भाजपा कार्यालय, उन्नाव
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे से
#जनप्रतिनिधि_दिवस #BJPUnnao #जनसेवा_ही_धर्म
About The Author
Views:0





