
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कस्तूरबा पार्क, लखनऊ छावनी में प्रधान निदेशालय, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान एवं छावनी परिषद् लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार, श्री राजनाथ सिंह जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान निदेशक, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान, श्रीमती भावना सिंह ने कार्यक्रम की अगुवाई की। कार्यक्रम के दौरान, मध्य कमान जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, PVSM, UYSM, AVSM, YSM, जीओसी मध्य यूपी सब एरिया मेजर जनरल मनीष कुकरेती, निदेशक, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान श्री पुष्पेन्द्र सिंह, छावनी परिषद् लखनऊ के अध्यक्ष ब्रिगेडिएर सौमित पटनायक, छावनी परिषद् लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक राठौर, छावनी परिषद् लखनऊ के नामित सदस्य श्री प्रमोद शर्मा,सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू,प्रधान निदेशालय, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान एवं छावनी परिषद् लखनऊ के स्टाफ, एवं जनप्रतिनिधियों, ने सहभागिता की।
माननीय मुख्य अतिथि द्वारा पारिजात एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शमी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।





