
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी की घटना सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात को चोरों द्वारा पुलिस को सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से मौके का फायदा उठाकर मकान में रखी भारी नकदी/संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। घटना का खुलासा होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया जा सकता है। इस बड़ी चोरी से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के खुलासे का दावा किया जा रहा है।





