
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल से बांगिया नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पीoकेo दत्ता ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथियों सहित मुलाकात की। उनकी मांग को जायज मानते हुए रोहित अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की।
उन्होंने पत्र में कहा कि बागियों समाज प्रदेश के उत्थान में सहभागिता करता रहा है। बांगीय समाज पुरे भारत मे ” वन्दे मातरम ” की 150वी जयंती समारोह का पालन कर रहे हैं। लखनऊ बंगीय नागरिक समाज समाज वर्षो से हमेशा 26 जून को बंकिमचन्द्र चटर्जी शुभ जन्म दिन मानता चला आ रहा है।
उन्होंने कि मुख्यमंत्री से लखनऊ हनुमान सेतू से डालीगंज क्रॉसिंग को “वंदे मातरम् ” मार्ग घोषित करने एवं उनकी बड़ी मूर्ति भी लगाने की मांग की।
About The Author
Views:0





