
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: प्रदेश कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल उतर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, 16 नवम्बर 2025 को जनपद मथुरा के कोसीकला में आयोजित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। देश के विभिन्न प्रांतों से राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे यह अधिवेशन ऐतिहासिक और भविष्य की संगठनात्मक रणनीति के लिए निर्णायक साबित होगा।
राष्ट्रीय लोकदल आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा करेगा।
About The Author
Views:0





