
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट कोच ने अंडर- 14 खिलाड़ियों के साथ मेडिकल चेकअप के बहाने न्यूड करके कुकर्म किया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा डर के चलते दोनों खिलाड़ी अपने घर में नहीं बता सके, परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई तब डॉक्टर ने जांच के बाद मामला पूछा तो बच्चे ने पूरी बात बताई। फिर मां अपने बेटे और उसके दोस्त को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी।
क्रिकेट कोच गौतम, के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज किया गया। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर कोच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। और उसकी तलाश की जा रही है।
About The Author
Views:0





