
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, किसानों, छात्रों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। डीजल महंगा होने से खेती और परिवहन की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से युवा वर्ग सबसे अधिक परेशान है।

कार्यक्रम का आयोजन शिवा जी यादव द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सर्वेश यादव, विकास यादव, रोहित यादव, इकाई उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, अक्षय प्रधान, शिव पूजन पाण्डेय, अमन सिंह, रिशु जायसवाल, अंचल कुमार, रघुराज सिंह, राघव त्रिपाठी, सुयश पांडेय, सम्राट सिंह, अजीतेंद्र आजाद, अनुराग चौधरी, सूर्यांश आर्यन, अक्षत पाण्डेय, नीतीश यादव, अखिलेश यादव, रवि नंदन यादव, जतिन यादव, उत्तम यादव, सुजीत यादव, अमित यादव, आलोक विभु, विश्वजीत सिंह, आर्यन गुप्ता, कृष्ण यादव, प्रशांत यादव, अभिषेक मिश्रा, बलराम यादव, रंगीला चौरसिया, अंकित चौधरी, आदित्य पाण्डेय, अनमोल सिंह समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




