
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 10 दिनों से छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
छात्रों ने नए शैक्षणिक सत्र में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन तेज कर दिया है। विरोध दर्ज कराने के लिए कई छात्रों ने सिर के बाल मुंडवाकर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह नई व्यवस्था पुराने छात्रों के साथ अन्याय है और इससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग की है कि पुराने नियमों के तहत ही प्रवेश प्रक्रिया को लागू किया जाए।
प्रदर्शन जारी रहने के बीच अब छात्र आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
About The Author
Views:0





